-
Advertisement
Congress | Defeat | Loksabha Election |
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की चारों सीटों पर हार मिली है। सत्ता में होते हुए भी कांग्रेस कैसे चारों सीटों पर हारी इसके कारण जानने के लिए कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी शिमला पहुंची हुई है। पार्टी हाईकमान ने सांसद रजनी पाटिल व पूर्व सांसद पीएल पुनिया को इसका जिम्मा सौंपा है। दोनों ने बीते कल भी हार के कारणों का पता लगाया तो आज भी इसी काम में जुटे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने समन्वय की कमी व अनदेखी का मामला उठाया तो मंडी से पूर्व में मंत्री रहे एक पदाधिकारी ने अफसरशाही द्वारा काम न करने की बात कही। जिला अध्यक्षों ने भी पूरी रिपोर्ट कमेटी के समक्ष रखी व ब्लॉक व पंचायत वार मतों के बारे में बताया।