-
Advertisement
कांग्रेसियों ने मांगा सीएम जयराम का Resignation, स्वास्थ्य घोटाले को ले जाएंगे High Court
शिमला। सोमवार यानी छुट्टी के बाद कामकाज का पहला दिन, इसी दिन को सही मानते हुए कांग्रेस ने आज प्रदेश की जयराम सरकार को घेरने का पूरा-पूरा प्रयास किया है। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Congress MLA Vikramaditya Singh) ने तो स्वास्थ्य घोटाले (Health scam) में सीएम जयराम ठाकुर से इस्तीफे की मांग कर डाली है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि कोविड-19 जैसी महामारी के इस दौर में भ्रष्टाचार में हिमाचल का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सीएम जयराम ठाकुर को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा (Resignation) देना चाहिए, क्योंकि इस मामले की उनके पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। विक्रमादित्य ने कहा है कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी इस मामले को हाईकोर्ट (High Court) में ले जाएगी।
महेश्वर सिंह चौहान बोले,राहत छीनने वाली सरकार
वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह चौहान (Maheshwar Singh Chauhan) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस कोरोना (Corona) काल में लोगों को राहत देने में हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सीएम जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) सरकार को कोरोना काल में लोगों से राहत छीनने वाली सरकार के रूप में याद रखा जाएगा। यह सरकार इस वैश्विक महामारी के दौर में मात्र घोटालों की सरकार बन कर रह गई है और स्वास्थ्य विभाग(Health Department) में आए दिन नए से नए भ्रष्टाचार (Corruption) के मामलों का खुलासा हो रहा है। इस महामारी से निपटने के लिए जरुरी स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों में भी भ्रष्टाचार हुआ है, जिन्होंने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है।
इस भ्रष्टाचार के चलते बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष ने नैतिक मूल्यों का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का सरकार पर आरोप है कि बीजेपी सरकार (BJP Govt) इस बात को स्पष्ट करें कि बीजेपी अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग चला रहे थे, या स्वास्थ्य निदेशक उनके इशारों और आदेशों पर कार्य कर रहे थे, इस पूरे प्रकरण में नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग चलाने वाले प्रदेश के सीएम को इस्तीफा देना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags


