-
Advertisement
Congress | Dr Rajesh Sharma | BJP |
Last Updated on November 5, 2021 by Vishal Rana
धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में तीन विधानसभा व एक संसदीय क्षेत्र में जनता ने बीजेपी को आइना दिखा दिया है। प्रदेश में हुए इन उपचुनावों 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था और इसमें मतदाताओं ने यह साबित कर दिया कि अब उनका बीजेपी से अब मोहभंग हो चुका है। उपचुनाव में कांग्रेस को मिले जनादेश से यह साफ है कि अब 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन होगी और 2024 के लोकसभा के चुनावों में भी पूरे देश में कांग्रेस आगे रहेगी।