-
Advertisement
यूं मदद करने आगे आए राहुल गांधी घायल युवक को पहुंचाया हॉस्पिटल
Last Updated on July 3, 2022 by sintu kumar
https://youtu.be/LfVJkYhkTSk
केरल। निलाम्बुर में हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जब इस घटना को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देखा तो उन्होंने अपने काफिले में शामिल एंबुलेंस से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं। जानकारी के अनुसार, जब राहुल गांधी का काफिला नीलांबुर की ओर जा रहा था, तभी एक व्यक्ति हादसे में घायल हो गया। घायल शख्स की मदद के लिए राहुल गांधी खुद मदद को आगे आए। प्राथमिक उपचार के बाद राहुल गांधी ने अपने काफिले में चल रही एंबुलेंस मंगाकर घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया। घायल व्यक्ति न्यू लाइफ हॉस्पिटल मंबाड में भर्ती हैं और हालत खतरे से बाहर बताई गई है।