-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस ने दिखाया चेतन चम्बियाल को बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित
Last Updated on October 19, 2021 by Vishal Rana
फतेहपुर। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव (By Election) को महज 11 दिन बचे हैं। ऐसे में भितरघात का खेल जबरदस्त चल रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर (Viplove Thakur) ने फतेहपुर कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव चेतन चम्बियाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस ने दिखाया राजिंदर ठाकुर को बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित
विप्लव ठाकुर ने चेतन चम्बियाल को पार्टी से छह साल के लिए बाहर निकाल दिया है। वहीं, इस बाबत उन्होंने इसकी एक प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को भी भेजी है। साथ ही उनसे तत्काल प्रभाव से इस पर अमल करने को कहा है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी ने अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में राजिंदर ठाकुर को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है।
वहीं, अपने निष्कासन पर चेतन चम्बियाल ने कहा कि बिना नोटिस दिए उनको पार्टी से बाहर निकाल दिया है। पूर्व प्रदेश सचिव चेतन चम्बियाल ने कहा कि वे इसकी शिकायत हाईकमान से करेंगे। हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पर भड़ास निकालते हुए कहा कि वे काहे की वकील हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group