- Advertisement -
शिमला। कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) में चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए सेवादल की चुनाव प्रचार समितियों का गठन किया है। ये समितियां सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) की अगुवाई में संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार करेंगी।
मण्डी (Mandi) संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति का गठन किया गया है। इसमें कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों सुख दास नैयर, मेला राम शर्मा, प्रेम शर्मा तथा दीना नाथ भण्डारी को शामिल किया गया है।
हमीरपुर (Hamirpur) संसदीय क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक बू राम गौतम के नेतृत्व में समिति बनाई गई है जिसमें पूर्व विधायक डा. बीरु राम किशोर, प्रताप कौंडल, रोशन लाल शर्मा तथा किशारी लाल वर्मा को शामिल किया गया है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ सदस्य प्रीतम चंद की अगुवाई में चुनाव प्रचार समिति का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व में राज्य स्तर पर पदाधिकारी रहे शिवदेव सिंह, परमजीत कौर तथा विधान चंद को शामिल किया गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए संतोष डोगरा के नेतृत्व में चुनाव प्रचार समिति में संसदीय क्षेत्र से वरिष्ठतम पदाधिकारियों जब्बर सिंह चैहान, हरि मोहन शर्मा, विश्वा नन्द ठाकुर को शामिल किया गया है।
- Advertisement -