-
Advertisement
प्रियंका का ऐलानः यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस
Last Updated on October 19, 2021 by admin
लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: टिकट नहीं मिलने से नाराज चाहवानों ने कर दिया है गृह क्षेत्र त्याग
कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं नए नारे के साथ प्रियंका गांधी कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है। आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में आइए। आगे आइए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए।प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं को आगे बढ़ाना है। यहां इनकी भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगी।
–आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group