-
Advertisement
Congress | Himachal Politics | BJP |
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से चल रहे कांग्रेस और बीजेपी के सियासी घमासान के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में दिल्ली जाने की होड लग गई है। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की नई सियासत शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष को तो मिलना होता ही है,अब तो विपक्ष वाले भी बराबर दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जिन केंद्रीय मंत्रियों से मिलने जा रहे हैं बीजेपी नेताओं का उन्हीं से मिलने जाना महज संयोग ही नहीं हो सकता है। इसके पीछे भी सियासत का नया खेल हो सकता है इस पर सियासी विशेषज्ञ पहेलियां बूझ रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव के निपटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सहित उनके कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल लौटते ही हैं कि पीछे.पीछे बीजेपी के नेताओं ने भी नई दिल्ली का रुख कर उन्हीं केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का सिलसिला शुरू का दिया।
