-
Advertisement
Congress/Kaul Singh Thakur/ BJP
Last Updated on October 8, 2022 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के द्रंग विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने टिकट पहले ही फाइनल कर लिया था लेकिन कुछ कांग्रेस और कुछ भाजपा के लोग खामखा ही भ्रांतियां फैलाने में लगे हैं और षड़यंत्र कर रहे हैं जो कि नाकाम होंगे। यह दावा मंडी जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने किया है। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पंडोह में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि कुछ लोग षड़यंत्र करने में लगे हैं लेकिन द्रंग विधानसभा से उनका और मंडी सदर से चंपा ठाकुर का टिकट तय है। उन्होंने बताया कि उनका नाम द्रंग से अकेला ही प्रदेश कमेटी, प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी और सेंट्रल चुनाव कमेटी के समक्ष गया जिसके बाद अध्यक्ष सोनिया गांधि ने उन्हें टिकट के लिए आस्वस्त किया है। कौल ने उनका टिकट कटने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि वे निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी।