-
Advertisement
Congress ने की ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की शुरूआत, जोड़ेंगे पांच लाख लोग
Last Updated on February 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल सहित पूरे देश भर में ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान (Join Congress social media campaign) की शुरूआत की है। इस अभियान में देश भर से पांच लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 1 महीने तक चलाया जाएगा। यह अभियान सोशल मीडिया में बीजेपी (BJP) के दुष्प्रचार के खिलाफ चलाया गया है। कांग्रेस ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान से बीजेपी के दुष्प्रचार का मुहंतोड़ जवाब देगी। अभियान की शुरूआत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अभियान द्वारा 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। मीडिया आज पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। बीजेपी ने सोशल मीडिया को दुष्प्रचार का माध्यम बना लिया है, जिसका जवाब कांग्रेस भी इसी माध्यम से देगी। हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों से पांच हजार लोगों को चुना जाएगा जो इसे आगे बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: Himachal : तीन साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे बीजेपी के मंत्री और MLA
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दुष्प्रचार को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से वह सभी लोग जुड़ेंगे, जिनकी आवाज को बीजेपी दबाने की कोशिश कर रही है। आज सोशल मीडिया गांव-गांव तक पहुंच गया है। इसलिए टोल फ्री नंबर व वेबसाइट बनाई गई हैं, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा। वहीं, कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक राणा ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। जो सरकार के खिलाफ बोलता है या सोशल मीडिया पर आवाज उठाता है उसके खिलाफ मुकदमें बनाए जाते हैं। सरकार की प्रशंसा करने वाले को ही देशभक्त का टैग लगाया जा रहा है। इस दुष्प्रचार के खिलाफ कांग्रेस ने ज्वाइन सोशल मीडिया कांग्रेस की पिछले कल शुरूआत की है। आज कई राज्यों में इसकी शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इससे जुड़कर देश में फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group