-
Advertisement
Congress ने बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी को लेकर सौंपा ज्ञापन
शिमला। बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को वापस लाने की मांग को लेकर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya)को ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि प्रदेश के बाहर फंसे हिमाचलियों को एक निर्धारित प्रोटोकोल के तहत हिमाचल (Himachal) लाया जाए। हिमाचल के भीतर फंसे लोगों को एक जिला से दूसरे जिला पहुंचाने में मदद की जाए। हिमाचल में कोरोना टेस्टिंग लैब और आइसोलेशन सेंटर (Isolation Center) बढ़ाने को भी आवाज बुलंद की है। इसके अलावा पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर और रैपिड किट के पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें: DGP मरड़ी की सलाह, पुलिस कर्मी करें सेल्फी स्टिक का इस्तेमाल-जानिए क्यों

कोरोना वॉरियर्स को कोरोना रिलीफ पैकेज की घोषणा की जाए। किसानों की फसल सरकार खरीदे, उद्योग धंधे चरणबद्ध तरीके से शुरू हों। बिजली, पानी और फोन के बिल तीन माह के लिए माफ किए जाएं। सभी को राशन मुहैया करवाया जाए। इसके अतिरिक्त कोरोना टेस्ट को बढ़ाया जाए। प्रशासनिक खर्चो में कटौती की जाए। कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल से ज्ञापन (Memorandum) के माध्यम से दिए सुझावों को प्रदेश सरकार को भेजकर आवश्यक कार्यवाई करने के लिए कहा है। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इन सुझावों को सरकार के ध्यान में लाएंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने में सहयोग दें तथा लोगों को सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर इस महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित करें। प्रतिनिधिमंडल में हर्षवर्धन चौहान, कर्नल धनी राम शांडिल, विनय कुमार, नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा और विक्रमादित्य सिंह शामिल थे।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के इस दौर में नोटों से खरीदारी कितनी सेफ, क्या बोले DGP-जानें

