- Advertisement -
नई दिल्ली। गोवा के कांग्रेस विधायक (Congress MLA) अतानासियो मोनसेराते पर 50 लाख (50 lakh) रुपए में एक लड़की (minor girl) खरीदकर, उसे ड्रग्स (drugs) देकर उसके साथ रेप (raped) करने का आरोप लगा है। इस मामले में कांग्रेस विधायक ने गोवा की एक अदालत में मुकदम रद्द करने की अपील की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब इस मामले में कांग्रेस विधायक को ट्रायल (Trial) का सामना करना पड़ेगा। मोनसेराते पर 2016 में लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा था। हालांकि, विधायक का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है। उन पर अवैध वसूली का मामला भी दर्ज हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का कहना है कि उन्हें मोनसेराते ने 50 लाख रुपए में खरीदा और ड्रग्स देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। मामले को लेकर मोनसेराते को 8 दिन जेल में रहना पड़ा था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। कोर्ट के आदेश के बाद अब 12 जून को मोनसेराते पर आरोप तय किए जाएंगे। वहीं, एक अलग मामले में बीते हफ्ते भी पुलिस ने मोनसेराते और 2 अन्य लोगों के खिलाफ महिला को मॉलेस्ट करने का केस दर्ज किया था। मामला सामने आने के बाद मोनसेराते ने आरोप लगाया था कि विधासभा चुनाव से पहले गोवा सरकार उन्हें टार्गेट कर रही है। अप्रैल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
- Advertisement -