- Advertisement -
लेखराज धरटा/ शिमला। किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी शुक्रवार को सदन में कोई भी सवाल न लगने पर भड़क गए। इतना ही नहीं उन्होंने स्पीकर डॉ राजीव बिंदल पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए सदन के बहिष्कार करने तक की धमकी दे डाली। नेगी का कहना था कि स्पीकर विपक्ष को बोलने नहीं दे रहे है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित 21 सवाल लगाए थे लेकिन एक भी नहीं लगा।
विधानसभा अध्यक्ष पक्षपात कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज सदन का अंतिम दिन है इसलिए विपक्ष चाहता है कि सौहार्द से सत्र खत्म हो। लेकिन विपक्ष की तरफ से जो भी महत्वपूर्ण सवाल लगाए उन्हें अंत में लगाया गया जिस पर चर्चा नहीं हो पाई। भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाए, इसके बाद माहौल शांत हुआ। उधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा कि विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है। अभी तक 7 बैठकें हुई हैं, जिनमें अधिकतर विपक्ष का एजेंडा ही रहा। पिछली सरकार में उनको बोलने का मौका नहीं मिलता था।
मानसून सत्र के अंतिम दिन किन्नौर के विधायक जगत नेगी के सदन से बाहर जाने ओर अध्यक्ष पर पक्षपात के आरोपों को सीएम जयराम ने सिरे से खरिज करते हुए इस तरफ से सदन से बाहर जाने को अध्यक्ष की कुर्सी के अपमान बताया। सीएम ने कहा कि जगत सिंह नेगी का आरोप बिल्कुल गलत है, वे खुद सदन के उपाध्यक्ष रहे हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि सदन के प्रश्न ऑनलाइन ही होते हैं, इसमें किसी भी तरह की छेड़खानी करना संभव नहीं है। उन्होंने अध्यक्ष की मर्यादा के खिलाफ सवाल उठाए है जो सदन की गरिमा के खिलाफ है। सीएम जयराम ने कहा कि सदन में अध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों के प्रश्न लगाए जा रहे हैं और किसी तरफ का पक्षपात अध्यक्ष द्वारा नहीं किया जा रहा है।
- Advertisement -