- Advertisement -
सरकार और विभाग द्वारा लगातार अनदेखी के चलते अब हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के कर्मचारियों ने वीरवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। वहीं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते ही ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा भी उनका समर्थन करने जा पहुंचे। इस मौके पर एक तरफ जहां कर्मचारियों ने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की दास्तां बयां की। वहीं दूसरी तरफ विधायक सतपाल रायजादा ने प्रदेश सरकार पर इन कर्मचारियों की अनदेखी करने और उनका उत्पीड़न करने के आरोप जड़ते हुए फौरन इन्हें राहत प्रदान करने की मांग उठाई।
- Advertisement -