- Advertisement -
एसपी आॉफिस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर 48 घंटे बाद उठ गए हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शहर में रोष रैली निकालकर एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के निजी कॉम्प्लेक्स में हुड़दगियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सुंदर सिंह ठाकुर के बेटे के खिलाफ एफआईआर को रद करने की भी लगातार मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ही विधायक सुंदर सिंह ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन जब इस बाबत कुछ नहीं हुआ तो हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी कुल्लू मुर्दाबाद के नारे भी लगे। पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया था।
- Advertisement -