-
Advertisement
बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस, महिला सांसद ने सिलेंडर उठाकर जताई नाराजगी
Last Updated on July 20, 2022 by sintu kumar
केंद्र की मोदी सरकार से कांग्रेस (congress) काफी नाराज है। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेर रही है। बुधवार को मानसून सत्र (Monsoon Session) के तीसरे दिन संसद में कांग्रेस ने महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला सांसद ने गैस सिलेंडर को उठा लिया और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें- बंद बैंक अकाउंट से भी निकाल सकते हैं पैसे, बस करना होगा ये आसान काम
संसद परिसर ही नहीं अब पूरा देश 'GST वापस लो' के नारों के साथ गूंजेगा।
कांग्रेस पार्टी मोदी निर्मित महंगाई के विरुद्ध संघर्ष करेगी, मोदी सरकार को Gabbar Singh Tax की लूट को वापस लेने को विवश करेगी। pic.twitter.com/1mFBps3WqY
— Congress (@INCIndia) July 20, 2022
प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मौजूद थे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में धरना दिया और महंगाई व खाने-पीने के चीजों को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैनर भी ले रखा था, जिस पर गैस सिलेंडर की तस्वीर के साथ लिखा था दाम बढ़ने से आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वे कैसे जीवन यापन करेंगे।
सदन 'GST वापस लो' के नारों से गूंज रहा है,
बहरी सरकार ने अगर ये आवाज अनसुनी की तो, ये संघर्ष सदन से सड़क तक जारी रहेगा.. pic.twitter.com/SMr34Mg2Fd
— Congress (@INCIndia) July 20, 2022
इस दौरान विपक्षी सांसदों ने दूध-दही पर जीएसटी (GST) वापस लो के नारे भी लगाए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज आटा, दही और कई अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। आम लोगों के ऊपर इस सरकार ने अत्याचार किया है। इसके खिलाफ हम विरोध करेंगे।