-
Advertisement
जरूरतमंदों को राहत सामग्री देते फोटो खींचना या Video बनाना सही नहीं
Last Updated on April 14, 2020 by Vishal Rana
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) आज दूसरे दिन कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने प्रदेश में कोरोना (Corona) महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करनी है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में जहां कोई कमी उन्हें नजर आती है, वह तुरंत प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करवाएं, जिसे सरकार के समक्ष रखा जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि लॉकडाउन के चलते गरीब, दिहाड़ीदार और मजदूरों को बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री बांटते हुए किसी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग ना की जाए। उन्होंने कहा है कि गरीब या जरूरतमंद लोगों की किसी भी सहायता के दौरान कोई भी वीडियो या फोटो उनकी निजता के अधिकार का हनन भी है। वैसे भी यह कार्य किसी भी प्रचार का हिस्सा नहीं है। यह केवल लोगों के साहतार्थ परमधर्म का काम है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Himachal में दो दिन बाद कोरोना पॉजिटिव का नया मामला, आंकड़ा पहुंचा 33
राठौर ने कहा कि देश में आज दूसरे चरण का लॉकडाउन शुरू हो गया है, जो 3 मई तक चलना है। इसलिए हम पर जरूरतमंद लोगों की किसी भी सहायता की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं के साथ पूरा तालमेल रखते हुए पार्टी के इस सामाजिक कार्य को सही ढंग से अंजाम देना है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, कांग्रेस आपदा सैल के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल व कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा विशेष तौर पर उपस्थित थे। अभिषेक राणा ने बताया है कि कल 15 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उनके क्षेत्रों का हाल जानेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group