-
Advertisement
Himachal : युवा पंचायत प्रतिनिधि समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करना भूली कांग्रेस
Last Updated on March 7, 2021 by Deepak
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में रविवार को कांग्रेस (Congress) ने युवा पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया, लेकिन मजे की बात यह है कि समारोह में कांग्रेस नेता युवा पंचायत प्रतिनिधियों (Yuva Panchayat Representative) को सम्मानित करना ही भूल गए। वहीं इस समारोह में कांग्रेस की गुजबाजी भी खुल कर सामने आ गई। कार्यक्रम में मंडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी नदारद रहे। इससे नाचन विधानसभा क्षेत्र के बाद अब बल्ह कांग्रेस (Balh congress) में गुटबाजी के बादल गहराते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के भडयाल में युवा पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को जीत का प्रबल दावेदार बताया।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर उपचुनावः कठिन होती दिख रही #Congress की राह, अभी से आने लगी बगावत की बू
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक नादौन और प्रदेश कांग्रेस पार्टी में दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके कदावर नेता सुखविंदर सिंह सुख्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने शिरकत की। वहीं सुखविंदर सिंह सूख्खू के संबोधन में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पिछले लंबे अरसे से पद वहीन रखने का मलाल भी दिखा। हालांकि सुख्खू ने कहा कि उन्हें पद का कोई मोह नहीं है और वे कांग्रेस में सेवक के तौर पर कार्य कर एक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेतागण एक मंच पर इकट्ठे होकर जनता के बीच में जाएंए तभी 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीत का परचम लहरा सकती है।
सुक्खू बोले 30 हजार नौकरी देने का दावा मात्र एक छलावा
सुखविंदर सिंह सुख्खू ने प्रदेश की जयराम सरकार (Jai Ram Govt) पर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हो चुकी है और बजट में 30 हजार नौकरी देने का दावा मात्र एक छलावा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिन 30 हजार नौकरियों की बात कर रही है उन सब में बैक डोर एंट्री के माध्यम से नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग (PWD) में भी 5 हजार मल्टी टास्क वर्कर बिना किसी नीति के नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के तहत सभी नौकरियों में योग्यता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुरए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।