- Advertisement -
हिमाचल अभी अभी। देश के प्रथम पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं ने पं नेहरू को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनु शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मनु शर्मा ने बताया कि पं.नेहरू की जयंती पर सभी कांग्रेसियों ने विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मनाली से पं. नेहरू का खास लगाव था। चाचा नेहरू कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं बल्कि पार्टी की विचारधारा है।चाचा नहरू से हमे प्ररेणा मिलती है कि आजादी के वक्त जो संघर्ष किया उससे सभी कांग्रेसजनों के अंदर वो संघर्ष क्रांति बनकर दौड़ती है ।
- Advertisement -