-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/09/rahul-sonia.jpg)
कृषि बिल के विरोध के बीच भारत लौटीं #Congress अध्यक्षा सोनिया व राहुल गांधी; बढ़ेगा घमासान
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में कृषि बिल के मसले को लेकर मचे हुए बवाल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी मां व कांग्रेस की अंतिरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) रूटीन हेल्थ चेकअप के बाद मंगलवार सुबह अमेरिका से भारत लौट आईं। संसद सत्र के शुरू होने से 2 दिन पहले ये दोनों नेता भारत से रवाना हुए थे। गौरतलब है कि कांग्रेस (Congress) समेत कई विपक्षी पार्टियां कृषि संबंधी बिलों का विरोध कर रही हैं। अब इन दोनों नेताओं की भारत वापसी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कृषि बिल के मसले पर मचा हुआ घमासान अब और बढ़ेगा।
विदेश दौरे से पहले कुछ ऐसा था समीकरण; बदल गया खेल
गौरतलब है कि दोनों नेताओं ने विदेश जाने से पहले कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग की थी, साथ ही लोकसभा को इस संबंध में सूचित भी कर दिया था। वहीं इस दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस द्वारा कई महासचिवाओं कू इधर-उधर का संगठन में बड़े बदलाव किए गए थे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी कुछ नियुक्तियां सोनिया गांधी के आदेश पर की गई थीं। इन नियुक्तियों पर जानकारों का मानना है कि ये सारे समीकरण सोनिया द्वारा राहुल गांधी को दोबारा से पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए किया गया है।
यह भी पढ़ें: Una: भाजयुमो ने फूंका कांगेस नेता अधीर रंजन का पुतला, टाहलीवाल बाजार में किया प्रदर्शन
वहीं, अब लगभग दस दिनों के बाद दोनों नेताओं की वापसी हुई है। अब जबकि दोनों नेताओं की वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब बीते दस दिनों में बहुत कुछ बदल गया है। बीते दिन आठ सांसदों के निलंबन के बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल ने संसद के बहिष्कार की घोषणा की है। कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने बीते दिन आंदोलन का ऐलान किया है। देशव्यापी विरोध का फैसला कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक में किया गया है। कांग्रेस के इस जनआंदोलन को कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन है।