-
Advertisement
सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना Birthday ,वजह जानने के लिए पढ़े ये रपट
Last Updated on December 8, 2020 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष (Congress Interim President) सोनिया गांधी इस मर्तबा अपना जन्मदिन (Birthday) नहीं मनाएंगी। नौ दिसंबर यानी बुधवार को सोनिया का जन्मदिन है। देश में कृषि बिलों और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ही उन्होंने यह निर्णय लिया है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का जन्म 9 दिसंबर वर्ष 1946 में इटली में हुआ। वह देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी की पत्नी व सांसद हैं।
ये भी पढ़ेः भारत बंद #LIVE: कई राज्यों में बंद का असर-दिल्ली के कई बॉर्डर बंद, प्रयागराज-जहानाबाद में रोकी गईं ट्रेनें
कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। यही नहीं उन्होंने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार जगह बनाई है। याद रहे कि सबसे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया था कि सोनिया गांधी किसानों के समर्थन में इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। डोटसरा ने कहा था कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता किसनों के साथ सड़क पर कंधे से कंधा मिलाकर नजर आएगा।\