- Advertisement -
नूरपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Sukhwinder Singh Sukhu Nurpur School Bus Accident में काल का ग्रास बने मासूमों के घर पहुंचे। उन्होंने मासूमों के परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। उन्होंने मासूमों के परिजनों तक Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi का भी शोक संदेश पहुंचाया। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Sukhwinder Singh Sukhu पठानकोट के निजी अस्पताल में दााखिल बच्चों से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में दाखिला बच्चों का हाल जाना।
उनके साथ चेतन चंबियाल, विशाल चंबियाल, अमित टोनी, अजय महाजन, कर्ण पठानिया, कमल किशोर , मालिंदर राजन, विक्रम पठानिया आदि भी थे। उन्होंने प्रदेश की Jai Ram Govt से मांग की है कि जल्दी हादसों कारण सभी ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त कराएं और लोक निर्माण विभाग वहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगाएं। इस दौरान उनके साथ नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन, प्रदेश सचिव विशाल चंबियाल इत्यादि मौजूद रहे। दूसरी तरफ, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया भी मारे गए मासूम बच्चों के घर पहुंचे। बता दें कि आज हादसे में मारे गए मासूमों की रस्म क्रिया अदायगी थी। इसी के चलते पठानिया मासूम बच्चों के घर पहुंचे थे।
आज थी मासूमों की रस्म क्रिया, हर आंख थी नम
आंगन में मेरे यह कैसी चहलकदमी है, जो भी आ रहा आंखें पोछते जा रहा है। जी हां नूरपुर स्कूल बस
हादसे में काल का ग्रास बने मासूमों की रस्म क्रिया में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मासूमों की रस्म क्रिया में पहुंचने वाले हर शख्स की आंखें नमी थी। हर कोई भगवान से बस यही फरियाद कर रहा था कि हे भगवान ऐसा दिन कभी किसी को मत दिखाना। रस्म क्रिया के लिए आंगन में रखी मासूमों की तस्वीरें और तस्वीरों के सामने रखे चिप्स, बिस्कुट के पैकेट व अन्य खाद्य सामग्री देखकर लोग अपने आंखू नहीं रोक पा रहे थे।
- Advertisement -