- Advertisement -
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ब्राह्मणों के वोट को अपने पाले में लामबंद करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा बयान दे दिया है। कांग्रेस की तरफ से बयान देते हुए पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सत्ता में आने पर ब्राह्मणों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित किए गए ‘ब्राह्णण सम्मलेन’ में ब्राह्मण समाज के लोगों को लुभाने के लिए रणदीप सुरजेवाला ने सात सूत्रीय घोषणाएं की।
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ब्राह्मण समाज का खून है। बता दें कि इससे पहले भी वो गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी को जनेऊधारी हिंदू बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो ब्राह्मणों को आरक्षण दिलाया जाएगा, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होगा। इस बोर्ड का चेयरमैन भी ब्राह्मण समाज के ही व्यक्ति को बनाया जाएगा। सुरजेवाला ने ब्राह्मण समाज को अपने पाले में लाने का दांव चलते हुए वादा किया है कि सरकार आती है तो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कर प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन। इसके अलावा ब्राह्मण युवाओं को 4 फीसदी ब्याज पर छात्रवृति प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने भगवान परशुराम के नाम पर संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की।
- Advertisement -