दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, शिमला के माल रोड़ पर निकाली भड़ास

महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया मौन रैली

दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, शिमला के माल रोड़ पर निकाली भड़ास

- Advertisement -

शिमला। दिल्ली (Delhi) में मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को अनुमति नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस इकाई भी भड़क गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। राजधानी शिमला में कांग्रेस ने धारा 144 का उलंघन कर माल रोड से होते हुए रिज मैदान तक रैली निकाली। वहीं, महात्मा गांधी की प्रतिभा के सामने मौन प्रदर्शन किया।


इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि महंगाई, अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में 12 दिसंबर को कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली का आयोजन करने जा रही थी, लेकिन उप राज्यपाल द्वारा अनुमति नहीं दी गई। जोकि संविधान की धारा 19 की अवहेलना और लोकतंत्र की हत्या है।

यह भी पढ़ें- शिमला में दृष्टिबाधितों ने मनाया काला दिवस, प्रदर्शन कर दी भूख हड़ताल की चेतावनी

उन्होंने कहा है कि देश के संविधान ने अपने नागरिकों को यह अधिकार दे रखा है कि वह सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से कोई भी प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कह सकता है। लेकिन  दिल्ली के उप राज्यपाल ने पीएम और गृहमंत्री के दवाब के चलते कांग्रेस की इस रैली को अनुमति नहीं दी।

कुलदीप राठौर ने कहा कि देश और प्रदेश में हुए उपचुनाव में जिस तरह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, उससे बीजेपी बौखला गई है। वह कांग्रेस की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्ष चुप रहने वाला नहीं है। आज यहां केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ रोष जताया गया है। पार्टी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | himachal congress | hp abhi abhi news | बीजेपी | Himachal Pradesh News in Hindi | अप्रत्याशित वृद्धि | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi | शिमला कांग्रेस विरोध प्रदर्शन | latest hp news | Himachal News Today | unexpected rise | himachal abhi abhi news | himachal congress protest | congress | shimla congress protest | economy | हिमाचल कांग्रेस प्रदर्शन | Rally | हिमाचल कांग्रेस विरोध प्रदर्शन | BJP | कांग्रेस | Himachal Congress Demonstration | himachal abhi abhi | रैली | Himachal headlines in Hindi | Himachal News | हिमाचल कांग्रेस | Himachal local news | Latest Himachal News | अर्थव्यवस्था | himachal news abhi abhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है