-
Advertisement
शिमला में कांग्रेस लाल, तोड़े बेरिकेट्स
Last Updated on September 8, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर आज कांग्रेस ने चौड़ा मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। चौड़ा मैदान में बेरिकेट्स तोड़कर कांग्रेसी विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने सीएम जयराम ठाकुर सहित तमाम कैबिनेट से इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हम सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन देने जा रहे हैं। राठौर ने कहा कि पार्टी नेताओं को शिमला आने से जगह-जगह रोका गया है। सरकार पुलिस बल से लोगों की आवाज नहीं दबा सकती है। राठौर ने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आंख और कान खोलेगी।