-
Advertisement
राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का मंगलुरू के अस्पताल में निधन
Last Updated on September 13, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नाडिंस (OscarFernandes) का कर्नाटक के मंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी शोक प्रकट किया है।
Saddened by the demise of Rajya Sabha MP Shri Oscar Fernandes Ji. In this sad hour, my thoughts and prayers are with his family and well-wishers. May his soul rest in peace: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 13, 2021
कांग्रेस ने जताया शोक
वहीं, कांग्रेस नेता के निधन पर कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने शोक प्रकट किया है। राज्यसभा सांसद के निधन के पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने कहा कि वे महान ज्ञान और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। वह कांग्रेस के सबसे दयालु और वफादार सैनिकों में से एक थे। ईश्वर नेक आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
यह भी पढ़ें: गुजरात में सीएम फेरबदल के बाद हिमाचल में जयराम ठाकुर पर सियासी हमले तेज
गांधी परिवार के करीबी थे ऑस्कर
ऑस्कर फर्नांडिस की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे थे। राजीव गांधी के वह संसदीय सचिव रह चुके हैं।
ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में हुआ था। 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।