- Advertisement -
धर्मशाला। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने धर्मशाला में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाल कर एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया, जिससे ब्रितानिया हुकूमत में दहशत फैल गई।
इस आंदोलन की शुरुआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी, इसलिए इतिहास में नौ अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। इस दौरान लोगों में एकता, अखंडता व बंधुत्व को बढ़ावा देकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, महिला पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक के मुख्य संगठकों सहित पार्टी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा कांग्रेस के दाड़ी कार्यालय से सिविल बाजार- पुलिस स्टेशन से शहीद स्मारक तक निकाली।
- Advertisement -