Nadda के भाषण पर राठौर का पलटवार, बोले- ट्रंप के दौरे से भारत को क्या मिला

Nadda के भाषण पर राठौर का पलटवार, बोले- ट्रंप के दौरे से भारत को क्या मिला

- Advertisement -

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के सोलन में दिए गए भाषण पर पलटवार किया है। राठौर ने कहा कि उन्हें (नड्डा) प्रदेश के विकास में भी अपना कुछ योगदान देना चाहिए। प्रदेश के सांसद होने के नाते बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नड्डा को अपने विशेष प्रभाव से चुनाव के समय उन्हीं के नेताओं की घोषणाओं पर भी अमल करवाना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन में देश के पीएम नरेंद्र मोदी के गुणगान की महिमा का बखान करने पर तंज कसते हुए नड्डा से जानना चाहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से भारत को क्या हासिल हुआ।


यह भी पढ़ें: नड्डा के साथ Vikramaditya की गुटर-गूं, ‘नहीं होगा आई विल सी’ मिला जवाब-वीडियो

उन्होंने कहा है कि देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से लोग पहले ही परेशान थे, अब दिल्ली में हुए नरसंहार और आंदोलन से साफ है कि देश के हालात पर बीजेपी पूरी तरह संवेदनहीन है। उन्होंने कहा है कि राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी हिंसा हो गई ना तो पीएम ने और ना ही गृह मंत्री ने इस दौरान अपना मुंह खोला। केवल अमेरिका के राष्ट्रपति की आवभगत में पूरी केंद्र सरकार लगी रही।

राठौर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश पर 55 हजार करोड़ से अधिक का ऋण हो गया है। केंद्र से प्रदेश को कोई विशेष आर्थिक मदद आज दिन तक नहीं मिली है। चुनावों के समय प्रदेश में इनके नेताओं ने बड़ी बड़ी बातें और घोषणाएं कर लोगों को गुमराह किया। आज दिन तक ना तो वह 65 राष्ट्रीय राज मार्ग ही बन पाए और ना ही रेलवे का कोई विस्तार हुआ।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | पलटवार | राठौर | भाषण | abhiabhi | Shimla | state news | Himachal News | live | latest news | HP today | शिमला | ट्रंप | Nadda | भारत
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है