- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) द्वारा ऑर्डर किए गए 36 राफेल फाइटर विमानों (Rafael Jet) में से 5 राफेल के पहले बैच ने बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में लैंडिंग की। पीएम नरेंद्र मोदी ने राफेल विमानों के स्वागत में संस्कृत में ट्वीट किया जिसमें भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’ भी लिखा। वहीं, भारत में राफेल की एंट्री होते ही 2019 लोकसभा चुनाव में राफेल को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाकर पेश करने वाली कांग्रेस (Congress) एक बार फिर इस मसले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है।
रॉफेल का भारत में स्वागत!
वायुसेना के जाबाँज लड़ाकुओं को बधाई।आज हर देशभक्त ये ज़रूर पूछे-:
1. ₹526 करोड़ का एक रॉफेल अब ₹1670 करोड़ में क्यों?2. 126 रॉफेल की बजाय 36 ही क्यों?
3. मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ़्रान्स क्यों?
4. 5 साल की देरी क्यों?https://t.co/DZ8LxU8cBG
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 29, 2020
कांग्रेस ने बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के भारत आने का स्वागत किया और साथ ही यह भी कहा कि हर देशभक्त को यह पूछना चाहिए कि 526 करोड़ रुपए का विमान 1670 करोड़ रुपए में क्यों खरीदा गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘राफेल का भारत में स्वागत ! वायुसेना के जाबांज लड़ाकों को बधाई।’ उन्होंने कहा, ‘आज हर देशभक्त यह ज़रूर पूछे कि 526 करोड़ रुपए का एक राफेल अब 1670 करोड़ रुपए में क्यों ? 126 राफेल की बजाय 36 राफेल ही क्यों ? मेक इन इंडिया के बजाय मेक इन फ्रांस क्यों ? 5 साल की देरी क्यों ?’
Congratulations to IAF for Rafale.
Meanwhile, can GOI answer:
1) Why each aircraft costs ₹1670 Crores instead of ₹526 Crores?
2) Why 36 aircraft were bought instead of 126?
3) Why was bankrupt Anil given a ₹30,000 Crores contract instead of HAL?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 29, 2020
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राफेल विमान को लेकर मोदी सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं। राहुल गांधी ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा कि सरकार बताए कि 526 करोड़ का एयर क्राफ्ट 1670 करोड़ रुपए का कैसे हुआ? 126 की जगह 36 राफेल विमान क्यों खरीदे गए। HAL की जगह दिवालिया अनिल अंबानी को क्यों ठेका दिया गया?
राफेल आगमन पर वायुसेना को बधाई देते हुए आप भाजपा सरकार की गड़बड़ियों पर सवाल कर रहे हो, तो समझना अभी आपमें देशभक्ति जिंदा है।
जय हिंद pic.twitter.com/220RoxJQZ3— Congress (@INCIndia) July 29, 2020
राहुल और सुरजेवाला के अलावा इस विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी मोदी सरकार पर करारा तंज़ कसा है। कांग्रेस की ओर से ट्वीट करके कहा गया, ‘राफेल आगमन पर वायुसेना को बधाई देते हुए आप भाजपा सरकार की गड़बड़ियों पर सवाल कर रहे हो, तो समझना अभी आपमें देशभक्ति जिंदा है। जय हिंद।’
- Advertisement -