-
Advertisement
हिमाचल चुनावः कांग्रेस आज जारी करेगी अपने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Last Updated on October 16, 2022 by Vishal Rana
हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए( (Himachal Vidhan Sabha Election) कांग्रेस आज अपने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी और शेष 11 उम्मीदवारों की भी जल्द घोषणा होगी। दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद से ही हिमाचल कांग्रेस की टिकटों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि रविवार को कांग्रेस पार्टी 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। शेष 11 उम्मीदवारों के नाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर कई उम्मीदवारों के नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशियों, कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक भी पार्टी टिकट घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हिमाचल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अब टिकटों के आवंटन पर मंथन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में दिल्ली में सीईसी की मीटिंग शनिवार शाम पांच बजे शुरू हुई, जो देर रात 9.15 बजे तक चलती रही। तब तक 29 सीटों पर चर्चा के बाद 16 सीटों पर सहमति बन पाई थी। शेष 13 सीटों पर सहमति बनाने के मकसद से 45 मिनट के ब्रेक के बाद रात 10 बजे बैठक फिर से शुरू हुई। यह बैठक आधी रात 12.30 बजे तक चली। इसमें कुल मिलाकर 60 सीटों पर सहमति बन गई है। बेशक बैठक दिल्ली में रखी गई थी, लेकिन सोनिया गांधी इसमें शिमला से वर्चुअली जुड़ीं। बता दें कि सोनिया 6 दिन से अपनी बेटी प्रियंका गांधी के शिमला के छराबड़ा स्थित घर पर रुकी हुई हैं।