- Advertisement -
Elections: सरकाघाट। नगर पंचायत सरकाघाट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संदीप कौशल ने बाजी मारी, जबकि उपाध्यक्ष पद पर सरोज देवी का चयन हुआ है। इससे पहले कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया था। इससे पहले एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल व नगर पालिका मंडी की सचिव उर्वशी वालिया, जिनके पास यहां का अतिरिक्त कार्यभार भी है नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए थे, लेकिन केवल चार पार्षद ही आए। इनमें कुंलाअग वार्ड से संदीप कौशल, रामनगर से शकुंतला, ततीह वार्ड से सरोज कुमारी और जमसाई वार्ड से बृजलाल उपस्थित हुए। अन्य सभी ने पार्षद कलश वार्ड से ललिता शर्मा, रोपा कॉलोनी से पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमारी ठाकुर और बेहैड वार्ड के पार्षद दलीप सिंह अनुपस्थित रहे थे, जिसके बाद चुनाव के लिए 19 मई का दिन निर्धारित किया था।
शुक्रवार को हुए चुनाव में नगर पंचायत के दोनों अहम पदों पर कांग्रेस कब्जा कर लिया। याद रहे कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एसडीएम सरकाघाट डॉ. सुरेश जसवाल ने गत दिनों नगर पंचायत के पार्षदों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी सात पार्षदों ने भाग लिया था। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले चारों पार्षदों ने दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में चार व विरोध में तीन वोट पड़े थे।
- Advertisement -