- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनने के लिए CWC की बैठक चल रही है। इस बैठक में नेताओं की पांच टीम बनाई गई थीं, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम शामिल नहीं हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से बाहर चले गए हैं। सोनिया ने कमेटी कहा है कि हमारा नाम कमेटी में डालना ठीक नहीं है
The Congress Working Committee meeting is underway at AICC HQ. pic.twitter.com/PPREhodcCA
— Congress (@INCIndia) August 10, 2019
बता दें, इस पद के लिए मुकुल वासनिक कांग्रेस की पहली पसंद हो सकते हैं। कांग्रेस इस पद के लिए मध्य आयु वर्ग के किसी शख्स को चुनेगी जो संगठन चलाने का अनुभव रखता हो। इस तरह से देखें तो मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) अंतरिम अध्यक्ष की रेस में अपने प्रतिद्वन्दियों सुशील शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे से आगे हैं। मुकुल वासनिक काफी समय तक कांग्रेस महासचिव रहे हैं। इसके अलावा मुकुल वासनिक राजीव गांधी फाउंडेशन के भी सदस्य रहे हैं, वे गांधी परिवार के काफी करीब हैं ऐसे में उन्हें अध्यक्ष पद दिए जाने के ज्यादा चांस हैं।
- Advertisement -