- Advertisement -
Call Drop Problem Soon : शिमला। प्रदेश के लोगों को जल्द ही कॉल ड्राप की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बीएसएनएल इस साल प्रदेश में 629 मोबाइल टावर लगाएगी। यह जानकारी बीएसएनल के अधिकारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर के सवाल पर दी। बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक में अनुराग ठाकुर ने इस समस्या के बारे में जिक्र किया था। अनुराग ने कहा था कि प्रदेश में कॉल ड्राप की समस्या काफी बड़ी है। दरअसल सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली आईटी कमेटी शिमला के दो दिवसीय दौरे पर थी। आज कमेटी ने बीएसएनएल, भारतनेट, दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यों की समीक्षा की। अनुराग ठाकुर ने दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र शिमला को निर्देश देते हुए कहा कि वे सरकार के कार्यों का और प्रचार करे ताकि सामान्य नागरिकों तक सरकार की स्कीमों कि जानकारी पंहुच सके।
अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि दूरदर्शन केंद्र शिमला को 24 घंटे प्रसारण करना चाहिए। फिलहाल दूरदर्शन केंद्र से केवल 4 घंटे का ही प्रसारण होता है। भारतनेट के अंतर्गत सभी पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने का काम जारी है। अगले साल के अंत तक प्रदेश के सभी 3,243 पंचायतों को इससे जोड़ लिया जायेगा ताकि पीएम नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना सही रूप में साकार हो सके।
- Advertisement -