- Advertisement -
नई दिल्ली। ये तो हम सभी जानते हैं कि दूध का सेवन हमारी हेल्थ के लिए लाभकारी है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दूध का सेवन अगर कुछ चीजों के साथ किया जाए तो वे शरीर को फायदा पहुंचाने के वजाए नुकसान कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों का सेवन आपको दूध के साथ नहीं करना चाहिए।अंडा, मांस और मछली : आज के वक्त में अंडा, मांस या मछली के साथ दूध का सेवन कर लेते हैं। लेकिन मांसहारी भोजन के साथ या बाद में दूध पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
दूध और दही का इस्तेमाल कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे गैस, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। दही का सेवन करने के लगभग 2 से 3 घंटे बाद ही दूध का सेवन करना चाहिए।दूध के साथ खट्टे फलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अक्सर व्रत के दौरान लोग दूध और फलों को एक साथ खाते हैं। दूध के साथ कुछ फलों का इस्तेमाल करना सही है। पर दूध के साथ संतरे, अन्नास, मौसमी जैसे फलों का सेवन करने से ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्सर लोग दूध और केले को एक साथ खा लेते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, दूध और केले का एक साथ सेवन करने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं और बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। साथ ही इससे पाचन शक्ति भी कमजोर हो सकती है।
- Advertisement -