- Advertisement -
नई दिल्ली। मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता है। खासकर त्यौहारों के मौके पर आप खुद को मिठाई (sweets) खाने से रोक नहीं पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीठा आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है खासकर चीनी (sugar)। बता दें कि चीनी का सेवन शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होती है।
दरअसल ज्यादा चीनी के सेवन से डायबिटीज जैसी समस्या हो सकती है। चीनी से मोटापा बढ़ता है। जो डायबिटीज (Diabetes) के प्रमुख कारकों में से एक है। ज्यादा चीनी खाने से शरीर में ट्राई-ग्लिसरसाइड्स की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही एचडीएल कोलेस्ट्राल कम होने लगता है। इनके कम होने से शरीर में हार्ट अटैक (heart attack) जैसी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है।
- Advertisement -