-
Advertisement
पेड़ की टहनी काट रहा था ठेकेदार, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए प्राण
Last Updated on February 10, 2020 by
फतेहपुर। जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर ( fatehpur in kangra) के तहत पंचायत लोहारा के बटाहड़ी गांव में में सोमवार को पेड़ काटते समय टहनी की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत (Death)होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गांद घोली निवासी ठेकेदार बलदेव सिंह (करीब 70 वर्ष) बटाहड़ी में पेड़ काट रहा था। वह जिस पेड़ को काट रहा था तभी अचानक उसी पेड़ की टहनी टूटती हुई पेड़ काट रहे ठेकेदार के सिर के साथ टकराई और ठेकेदार पेड़ से नीचे गिर गया।
यह भी पढ़ें: Chamba में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, रामपुर में खाई में गिरी कार-दो की गई जान
परिजनों ने ठेकेदार को तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया,वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।