-
Advertisement
controversial statements/Rakesh Pathania/mask
Last Updated on October 21, 2021 by Vishal Rana
फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार हो रहा है। ऐसे में विवादित बयानों का सिलसिला भी जारी है। विवादित बयानों की बात हो और राकेश पठानिया की बीत ना की जाए ये सही नहीं होगा। कोरोना के दौर में मास्क की अहमियत हम सभी जानते हैं। लेकिन मास्क को लेकर सीएम जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में राकेश पठानिया ने जो ज्ञान बांटा वो गजब था। बकौल पठानिया -कोरोना महामारी में आज लोगों को अपनी शक्ल देखनी मुश्किल हो गई है , पहले हम डंगरों को मास्क लगाते थे ,आज हम सब खुद डंगर बने हुए। इतनी ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पियो यानी पिता ने भी फ्री टिके लगाए , क्या उन्होंने पीएम का धन्यवाद किया।