-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में आज 856 सैंपल नेगेटिव, किस जिले के कितने जानिए
शिमला। हिमाचल में कोरोना जांच (Corona investigation) को लेकर 1257 सैंपल (Sample) आज लिए गए हैं। इसमें अभी तक 856 नेगेटिव रहे हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला की तहसील फतेहपुर में एक युवक पॉजिटिव (Positive) पाया गया है। 400 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। ऊना जिला में जो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामला आया है, वह पिछले कल लिए सैंपल से है।

यह भी पढ़ें: Goa से पहुंचे तीन जिलों के 865 लोग, स्वास्थ्य जांच के बाद किए Quarantine
हिमाचल में अब तक 15557 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच के लिए लिए जा चुके हैं। इसमें 76 नेगेटिव पाए गए हैं। अभी 405 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें पांच 14 मई के हमीरपुर जिला के पांच सैंपल पेंडिंग हैं। आज के 400 सैंपल पेंडिंग हैं। हिमाचल (Himachal) में अब तक 28196 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इसमें 8189 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। साथ ही 20007 लोग अभी निगरानी में हैं। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 76 पहुंच गया है। इसमें 34 एक्टिव केस हैं। साथ ही 39 लोग (चार हिमाचल के बाहर चले गए सहित) ठीक हो चुके हैं। तीन की मौत हुई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


