-
Advertisement
तेजी से बढ़ रहा Corona : एक दिन में 11 हजार नए मामले, महाराष्ट्र के मंत्री Dhananjay Munde भी संक्रमित
Last Updated on June 12, 2020 by
नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को करीब 11 हजार नए मामले सामने आए और करीब 400 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 97 हजार 535 हो गई है, जिसमें 8498 लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 10 हजार 956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में कंफर्म केस (Confirmed case) और मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना से अब तक 1 लाख 47 हजार 195 लोग ठीक हो चुके हैं। अब देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 41 हजार 842 है।
इसी बीच वरिष्ठ एनसीपी नेता और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे (Cabinet Minister Dhananjay Munde) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मुंडे ठाकरे सरकार में संक्रमित होने वाले तीसरे मंत्री हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। गौर हो कि कोरोना के सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 97 हजार 648 हो गया है, जिसमें से 3590 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 46 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि करीब 48 हजार एक्टिव केस है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
दिल्ली में 34 हजार 687 हो गई कुल मरीजों की संख्या
वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 1800 से अधिक नए केस आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 34 हजार 687 हो गई है, जिसमें 1085 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 12 हजार 731 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20 हजार 871 एक्टिव केस है। उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया है। यहां कोरोना की चपेट में आकर 345 लोग जान गंवा चुके हैं। गनीमत की बात है कि यहां एक्टिव केस की संख्या, ठीक होने वाले केस की संख्या से कम है। राज्य में अभी 4451 एक्टिव केस है, जबकि 7292 लोग ठीक हो चुके हैं।