-
Advertisement

Corona Effect: बिहार के सिंहवाहिनी गांव से कई दशक बाद दिखा Mount Everest का नज़ारा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से भले ही आपको परेशानी हुई हो लेकिन धरती साफ हवा में जी रही है। प्रदूषण का स्तर कम होने से दुनिया भर में प्रकृति के खूबसूरत नजारे सामने आने लगे हैं। अब बिहार के सिंहवाहिनी (सीतामढ़ी) गांव के निवासियों ने सोमवार को कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई दशक बाद अपने घरों से माउंट एवरेस्ट का नज़ारा देखा। सिंहवाहिनी गांव की मुखिया ऋतु जायसवाल ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘प्रकृति खुद को संतुलित कर रही है।’
यह भी पढ़ें: IMD ने 13 देशों में आगामी चक्रवातों के नाम किए जारी; अर्नब, व्योम, आग जैसे 169 नामों पर बनी सहमति
हम सीतामढ़ी जिले के अपने गाँव #सिंहवाहिनी में अपने छत से #MtEverest देख सकते हैं आज। प्रकृति खुद को संतुलित कर रही है। नेपाल के नज़दीक वाले पहाड़ तो बारिश के बाद साफ मौसम में कभी कभी दिख जाते थे। असल हिमालय के दर्शन अपने गाँव से आज पहली बार हुए।#NatureisBalancing@KashishBihar pic.twitter.com/Ss3UHAzxWN
— Ritu Jaiswal (@activistritu) May 4, 2020
तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम सीतामढ़ी जिले के अपने गांव सिंहवाहिनी में अपनी छत से माउंट एवरेस्ट देख सकते हैं। नेपाल के नज़दीक वाले पहाड़ तो बारिश के बाद साफ मौसम में कभी कभी दिख जाते थे। असल हिमालय के दर्शन अपने गांव से आज पहली बार हुए।’ तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, ‘लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव।’ गौरतलब है कि इससे पहले जालंधर, श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से भी पहाड़ दिखाई देने की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।