-
Advertisement
IGMC में कोरोना संक्रमित मृतक महिला का कनलोग शमशान घाट में किया अंतिम संस्कार
Last Updated on May 25, 2020 by Vishal Rana
शिमला। कोरोना संक्रमण से मृत महिला का सुबह कनलोग शमशान घाट में अंतिम संस्कार (Cremated) किया गया। इस दौरान प्रशासन के आला अधिकारियों सहित मृतक महिला के पांच परिजन मौजूद रहे। बेटे ने महिला की चिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि महिला की मौत बीती रात आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में हुई थी, जिसके बाद सुबह के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम, नगर निगम शिमला, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी आईजीएमसी पहुंचे। उसके बाद आईजीएमसी शिमला से मृतक महिला के शव को कनलोग ले जाया गया। कनलोग शमशान घाट में महिला के 5 परिजन भी मौजूद रहे। बेटे ने महिला को मुखाग्नि दी। शमशान घाट में परिजन व अन्य आला अधिकारी पीपीई किट (PPE Kit) पहने हुए थे। शव जलाने के बाद कनलोग शमशान घाट को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
यह भी पढ़ें: Corona Update: शिमला और Bilaspur में चार नए मामले, एक्टिव केस हुए 150
बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने महिला की मौत की सूचना देर रात ही डीसी हमीरपुर (DC Hamirpur) को दे दी थी, जिसके बाद महिला के परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार शिमला में ही करने की मांग की, जिसके बाद हमीरपुर जिला प्रशासन ने महिला के 5 परिजानों को रात के समय ही हमीरपुर से शिमला के लिए रवाना कर दिया। आज सुबह महिला का कनलोग शमशान घाट में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महिला के शव को ले जाने के बाद आईजीएमसी से लेकर कनलोग शमशान घाट को सैनिटाइज किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group