कोरोना संक्रमित Tibetan ने अंब के एक होटल में खाया था खाना, पूर्णतया Curfew, होटल सील

कोरोना संक्रमित Tibetan ने अंब के एक होटल में खाया था खाना, पूर्णतया Curfew, होटल सील

- Advertisement -

ऊना। डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में कोरोना वायरस से संक्रमित जिस तिब्बती की मौत हुई है उसने दिल्ली से लौटते वक्त अंब कस्बे में स्थित मेंगो होटल में खाना खाया था। जानकारी मिलने के बाद ऊना प्रशासन ने पूरा होटल सील कर दिया और सेनेटाइज भी करवाया। इतना ही नहीं होटल के स्टाफ को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। तिब्बती मूल का 69 वर्षीय बुजुर्ग 15 मार्च को अमेरिका से दिल्ली आया था।


कुछ दिन दिल्ली में बिताने के बाद 21 मार्च को टैक्सी से जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज पहुंचा था। जहां दो दिन बाद यानी 23 मार्च सुबह तबीयत बिगड़ गई और टांडा में उसी सोमवार को मौत हो गई। प्रांरभिक रिपोर्ट में पता चला कि तिब्बती कोरोना वायरस से संक्रमित था। इसी के चलते आज डीसी ऊना संदीप कुमार ने आज सुबह आंशिक कर्फ्यू के बाद अब पूर्णतया कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला ऊना में अगले आदेशों तक कोई भी दूकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा वहीँ लोगों के भी घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, सड़क पर केवल एंबुलेंस और आवश्यक वाहन ही चल पाएंगे।

- Advertisement -

Tags: | state news | Social media | abhi abhi | Himachal News | HP live | latest news | अंब | Tibetan | ऊना | curfew | कोरोना संक्रमित | होटल सील | टांडा | खाना | होटल
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है