-
Advertisement
देश में Corona Positive की संख्या सवा चार लाख पार, मौत के आंकड़े भी बढ़े
Last Updated on June 22, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस( Corona virus) का संक्रमण बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। देश में अब कोरोना संक्रमितों( Corona infected) की संख्या सवा चार लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में 445 और मरीजों की मौत( Death)हुई है वहीं 14,821 नए पॉजिटिव( Positive) मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय( Ministry of Health and Family Welfare) की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब चार लाख 25 हजार 282 हो गई है, जिसमें एक लाख 74 हजार एक्टिव केस, दो लाख 37 हजार ठीक हुए मामले और कुल 13699 मौतें हुई हैं।
देश में अब तक 2, 37, 196 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं और 1,74,387 एक्टिव केस हैं। देश में अब तक 13699 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण से जा चुकी है। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट में सुधार जारी है. यानी कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी बढ़कर 55.77 फीसदी हो गया है। महाराष्ट्र में कोरोना के 3,870 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,32,075 तक पहुंच गई। राज्य में संक्रमण के कारण 101 मौतें होने से मृतकों की संख्या 6,170 हो गई है. इसके साथ ही ठीक हुए लोगों की संख्या 65,744 हो गई है. राज्य में अब 60,147 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,356,655), ब्राजील (1,086,990), रूस (584,680) में हैं। वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group