-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/04/CORONA.jpg)
Tanda में दाखिल कोरोना वायरस पॉजिटिव शाहपुर की महिला को लेकर Good News
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला के बारे में गुड न्यूज (Good News) है। आज महिला की रिपोर्ट नेगेटिव (Report negative) आई है। अब महिला का एक और टेस्ट होगा। अगर उसमें भी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो महिला को छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि शाहपुर की महिला दुबई से लौटी थी। वह अपने बेटे के पास गई थी। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती किया गया था। पिछले हफ्ते भी महिला के सैंपल जांचे थे, लेकिन वह पॉजिटिव आए थे।
चिकित्सकों ने एक हफ्ते बाद सैंपल जांचने की बात कही थी। आज जांचे सैंपल में महिला की रिपोर्ट नेगेटिव हो गई है। इससे पहले लंज का युवक भी कोरोना से जंग लड़कर ठीक होकर घर चला गया है। पिछले हफ्ते ही युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। अगर महिला की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ जाती है तो हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव के तीन ही मामले रह जाएंगे जोकि कल ऊना में सामने आए हैं। दूसरी तरफ आज जिला कांगड़ा के तीन सैंपल टांडा में जांचे गए। तीनों ही नेगेटिव आए हैं। इसमें एक महिला का भी सैंपल शामिल है।