-
Advertisement
जब फूट-फूट कर रोई कोरोना से जंग जीती महिला
Last Updated on May 17, 2020 by Sintu Kumar
गोहर। मंडी के सरकाघाट की कोरोना पॉजिटिव महिला के ठीक होने के बाद आज अभिलाषी आयुर्वेदिक कॉलेज चैलचौक से से छुट्टी दे दी। महिला और उनके जेठ को घर भेज दिया गया है। अस्पताल से निकलने पर महिला को अपने ठीक होने की खुशी से ज्यादा अपने लाडले की मृत्यु का दुख था। एंबुलेंस में जाने से पहले महिला अपने बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोई। मां को अपने पुत्र के लिए ऐसे विलाप करते देख वहां मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। महिला के बेटे की आईजीएमसी में मृत्यु हुई थी। युवक कोरोना पॉजिटिव था। कुदरत का यह कैसा खेल था कि अपनी कोख में 9 माह तक जिस बेटे को रखा अंतिम बार उसका मुंह भी नहीं देख पाई। शायद यह मलाल उस मां और बाप को पूरी उम्र रहेगा। महिला भी शिमला में सैंपल जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं महिला के जेठ नेगेटिव आए थे। पर वह भी निगरानी में थे और अभिलाषी आयुर्वेदिक कॉलेज चैलचौक में आइसोलेट थे।