- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज का दिन अब तक कोरोना (Corona) को लेकर ठीक नहीं रहा है। एक तरफ जहां आज तीन कोरोना डेथ दर्ज की गई हैं, वहीं सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। सोलन (Solan) में दो और सिरमौर में एक डेथ के बाद अब कांगड़ा जिला में भी एक मृत्यु हुई है। जिला कांगड़ा के तहसील जवाली के पलोधा गांव एक 62 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला उक्त रक्तचाप से पीड़ित थे। महिला को बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया था। आज महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला ने दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिला में अब तक 14 की मृत्यु हो चुकी है।
हिमाचल में पिछले कल रात नौ बजे के बुलेटिन के बाद अब तक 123 मामले सामने आए हैं। इसमें सोलन में 46, सिरमौर में 41, मंडी (Mandi) में 22 व कांगड़ा में 14 मामले आए हैं। साथ ही 45 ठीक हुए हैं। इसमें सोलन के 24, कांगड़ा (Kangra) के नौ, बिलासपुर के आठ व कुल्लू और शिमला के दो-दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 9352 पहुंच गया है। अभी 3268 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 5996 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 1977 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 274 ही नेगेटिव रहे हैं। अभी 1672 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 31 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 854 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक दो लाख 46 हजार 345 से अधिक कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 2 लाख 34 हजार 467 के करीब नेगेटिव रहे हैं। 9352 ही पॉजिटिव आए हैं। अब तक 2526 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। एक्टिव मामलों में कोई भी गंभीर या वेंटिलेटर पर नहीं है।
- Advertisement -