-
Advertisement
First Hand: कोरोना पॉजिटिव युवक टांडा में, थुलेल Quarantine सेंटर से लेने पड़े 65 Samples
Last Updated on April 16, 2020 by saroj patrwal
भटियात। कोरोना पॉजिटिव निकले युवक को डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में रखा गया है। उसे बुधवार रात ही रिपोर्ट आने के बाद जिला कांगड़ा के साथ लगती जिला चंबा की सीमा थुलेल के क्वारंटाइन सेंटर से शिफ्ट कर दिया गया था। इसी क्वारंटाइन सेंटर से वहां रखे गए अन्य 65 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। इन्हें पड़ताल के लिए टांडा भेज दिया गया है,इनमें से 45 का क्वारंटाइन पीरियड आज खत्म हो रहा था। लेकिन अब एक मामला पॉजिटिव आने के बाद इनका क्वारंटाइन अभी खत्म नहीं होगा। पहले इन सभी की रिपोर्ट आएगी,उसके बाद ही गाइडलाइन के तहत इन सभी पर निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः कोरोना अपडेटः हिमाचल में आज 113 सैंपल रहे नेगेटिव, दो की रिपोर्ट रही पॉजिटिव
याद रहे कि पंजाब के जालंधर से हिमाचल पहुंचे दो युवाओं की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार शाम पॉजिटिव आई थी। इनमें एक जिला कांगड़ा के जवाली उपमंडल और दूसरा चंबा जिले सिहुंता से है। दोनों जालंधर में नौकरी करते हैं। बीती नौ अप्रैल को दोनों युवक एक अन्य दोस्त के साथ घर आए थे। तीसरे युवक की रिपोर्ट नेगेटिव है। यहां आने के बावजूद इन्होंने प्रशासन को सूचना नहीं दी। स्थानीय ग्रामीणों ने उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। सूचना के बाद प्रशासन ने मंगलवार को उनके सैंपल लिए। बुधवार को सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद कांगड़ा के जवाली क्षेत्र के संक्रमित शख्स के परिवार को भी क्वारंटाइन कर दिया गया । इनमें से एक युवक को जिला चंबा की सीमा थुलेल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था,यहां से उसे रात में ही टांडा शिफ्ट कर दिया गया है। ये दोनों मीडिया कर्मी हैं।