आईपीएल 2022 पर मंडाया खतरा, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में पहुंचा कोरोना

देश में फिर बढ़ने लगे केस, दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

आईपीएल 2022 पर मंडाया खतरा, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में पहुंचा कोरोना

- Advertisement -

पूरे देश में कोरोना (Corona) के मामलों में एक बार फिर से बढ़ने लगे है। दिल्ली और महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहले से काफी ज्यादा संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। अब मौजूदा आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी कोरोना का एक मामला सामने आया है, जिससे पूरी लीग के पिछले साल की तरह ही एक बार फिर से खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए है।


यह भी पढ़ें:दुनिया को फिर डराने लगा कोरोना, क्या है भारत का हाल -यहां पढ़े

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फिजियो फरहार्ट (Former Physio Farhart) के बारे में बयान में कहा गया। कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम इस समय उनका ध्यान रख रही है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी से दो महीने तक चलने वाले आईपीएल (IPL) में कोविड का खतरा बढ़ गया है।

पिछले साल कोरोना से हुई मुसीबत

पिछले साल कोरोना ने आईपीएल और पूरे देश में जो आतंक फैलाया वो सभी ने देखा। आईपीएल 2021 में लगातार कई खिलाड़ी (Player) कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हुए थे, वहीं देश में भी लाखों लोगों की जान गई। आईपीएल का पिछला सीजन भारत (India) में ही आयोजित किया गया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसे यूएई (UAE) में शिफ्ट कर दिया गयां

शानदार फॉर्म में है दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले कुछ सालों से कमाल की फॉर्म में चल रही है। जहां आईपीएल 2020 के फाइनल में इस टीम ने जगह बनाई, वहीं पिछले सीजन भी टीम लीग टेबल में टॉप पर रही। नए कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीजन भी दिल्ली ने अबतक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में उसे हार और 2 मुकाबलों में ही जीत हासिल हुई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | India | IPL | UAE | rishabh pant | Covid-19 | Delhi Capitals | IPL 2022 | Patrick Farhart | Patrick Farhart Corona | Corona In Ipl | Former Physio Farhart
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है