-
Advertisement
कोरोना के रिकॉर्ड 3.62 लाख नए मरीज,3285 की मौत- Lockdown पर विचार
Last Updated on April 28, 2021 by
कोरोना (Corona) के प्रकोप के चलते एक ही दिन में 3285 संक्रमितों ने दम तोड दिया तो इस अवधि में 3 लाख 62 हजार 757 नए संक्रमित मिले हैं। भयावह हो चुकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 150 जिलों में लॉकडाउन (Lockdown)की सिफारिश की है। ये वो जिले हैं जहां संक्रमण (Infection)की दर 15 फीसदी से ज्यादा है। ताजा हालात के चलते भारत दुनिया का चौथा देश हो गया है, जहां इस महामारी के चलते 2 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 2 लाख 1 हजार 165 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। अमेरिका (US) में अब तक सबसे ज्यादा 5.87 लाख,ब्राजील में 3.95 लाख व मैक्सिको में 2.15 लाख लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब LG ही सरकार! कोरोना के बिगड़े हालात के बीच नया कानून लागू
भारत के लिए बीते 24 घंटों के दौरान राहत देने वाली बात ये रही है कि 2 लाख 62 हजार 39 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र (Maharashtra)में सबसे ज्यादा 66,358 नए मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 32,921, केरल में 32,819 और कर्नाटक में 31,830 संक्रमित पाए गए। अगर अलग-अलग शहरों के हिसाब से देखें तो इस समय सबसे ज्यादा मरीज बेंगलुरु में हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 6 हजार 223 है। अब तक इस शहर में 6 लाख 87 हजार 751 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 75 हजार 525 लोग ठीक हो चुके हैंए जबकि 6,002 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे नंबर पर पुणे है। यहां 1 लाख 4 हजार 561 एक्टिव केस हैं, जबकि दिल्ली में 98,264 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट : राष्ट्रीय संकट के समय मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) देश के उन 150 जिलों में लॉकडाउन पर विचार कर रही है जहां संक्रमण दर 15 फीसद से ज्यादा है। हालांकि यह फैसला संबंधित राज्यों से विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा। मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से लॉकडाउन की सिफारिश की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि जिन 150 जिलों में 15 फीसद से अधिक संक्रमण दर है, वहां आवश्यक सेवाओं में छूट के साथ लॉकडाउन लगाना होगा अन्यथा स्वास्थ्य प्रधाली पर बोझ बढ़ जाएगा। याद रहे कि महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु सहित देश के आठ राज्यों में संक्रमण के मामले 69 फीसद हैं।