-
Advertisement
कोरोना राहतः Himachal में 75 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट, अब तक 825 ठीक
Last Updated on July 9, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। हिमाचल में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 75 फीसरी के करीब पहुंच गया है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार यह 74. 94 है। अब तक 1101 कोरोना (Corona) मरीजों में से 825 ने कोरोना को मात दी है और ठीक होकर घर गए हैं। इनमें चार सोलन के वे कोरोना पॉजिटिव भी शामिल हैं जो दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवाकर ठीक हुए हैं। इसमें जिला कांगड़ा (Kangra) के सबसे अधिक 228 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, हमीरपुर (Hamirpur) के 211 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। ऊना (Una) में 103 मरीज ठीक हुए हैं।
हिमाचल में कुल आंकड़े की बात करें तो यह 1101 पहुंच गया है। अभी 256 एक्टिव केस (Active Case) हैं। हिमाचल में 9 की मृत्यु हुई है। कोरोना मामलों को लेकर कांगड़ा जिला अभी भी नंबर वन है। कांगड़ा में अब तक 298 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। एक्टिव केस 66 हैं। हमीरपुर में कुल आंकड़ा 268 है और एक्टिव केस 54 हैं। हमीरपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। वहीं कांगड़ा में दो की जान गई है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं कांगड़ा जिला का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।